Close
IT services in indore
Hvantage Technologies Inc.

We delivers exceptional software solutions and support services to its clients using its proven onsite & offshore engagement model.

Visit Site
falts for sale in indore
Hills Vistaa

One of the best residential real estate properties in Indore at super corridor Indore having 2, 3 & 4 BHK Flats/ Apartments.

Visit Site
Amazon Webstore Services
Evantage

Evantage is one of the leading Amazon store management service providers in USA, that stimulate the performance of Amazon web-stores.

Visit Site
DCNPL GreensVille Plot in Indore
Greenville

GreensVille Indore, a new landmark of excellence in the making at 4 Lane SH 27 Indore – Ujjain having best plots in Indore.

Visit Site

इंदौर मेट्रो का कल से कमर्शियल रन:गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी मेट्रो, CM डॉ. मोहन यादव और मंत्री खट्‌टर करेंगे शुरुआत

इंदौर मेट्रो का कल से कमर्शियल रन:गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी मेट्रो, CM डॉ. मोहन यादव और मंत्री खट्‌टर करेंगे शुरुआत

Posted Date: Monday, 04 Sep 2026 | Posted By : DCNPL

इंदौर मेट्रो का कल से कमर्शियल रन:गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी मेट्रो, CM डॉ. मोहन यादव और मंत्री खट्‌टर करेंगे शुरुआत

इंदौर में मेट्रो रेल के सफर का एक और बड़ा पड़ाव शुक्रवार को पूरा होने जा रहा है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा। इसके साथ ही इस रूट पर आम यात्रियों के लिए नियमित मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। कमर्शियल रन की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्‌टर मौजूद रहेंगे।

अब तक इस हिस्से में ट्रायल रन और तकनीकी गतिविधियां चल रही थीं। कमर्शियल संचालन शुरू होने के बाद यात्री निर्धारित स्टेशनों के बीच मेट्रो से सफर कर सकेंगे। इससे शहरवासियों को तेज और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा।


Indore Metro Launch | CM Mohan Yadav & Manohar Lal Khattar Inauguration

ट्रैफिक का दबाव कम करने में मिलेगी मदद

गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक का कॉरिडोर शहर के महत्वपूर्ण इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ता है। नियमित संचालन शुरू होने के बाद सड़क यातायात के दबाव को कम करने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

CM और केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

कमर्शियल रन की शुरुआत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्‌टर मौजूद रहेंगे। प्रदेश और शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

चरणबद्ध तरीके से बढ़ रहा मेट्रो नेटवर्क

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक कमर्शियल रन शुरू होना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार कर शहर के अन्य हिस्सों को भी इससे जोड़ने की योजना है।

Source: Dainik Bhaskar

BEST EVER BUILDER

Time to enhance your live presence!

civil engineers in indore